साल 2020 के पहले सूर्यग्रहण की अद्भुत खगोलीय घटना रविवार को घटित होने जा रही है। यह छल्लेदार सूर्यग्रहण होगा। हालांकि लखनऊ से आंशिक सूर्यग्रहण ही देखा जा सकेगा। 21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन भी पड़ रहा है।
इंदिरा गांधी नक्षत्र शाला के वैज्ञानिक अधिकारी सुमित श्रीवास्तव के मुताबिक, रविवार को सुबह 10.17 मिनट पर सूर्य चंद्रमा की छाया के सम्पर्क में आना शुरू हो जाएगा। इस सूर्य ग्रहण की अधिकतम अवस्था लखनऊ में 12 बजकर 11 मिनट और 15 सेकेंड से शुरू होकर 12 बजकर 12 मिनट और 2 सेकेंड तक रहेगी। इस तरह लखनऊ में अधिकतम सूर्य ग्रहण की अवस्था 47 सेकेंड तक देखी जा सकेगी। वैसे ग्रहण दोपहर में 2.02 मिनट तक रहेगा। सुमित ने बताया कि परिषद के आधिकारिक वेब पोर्टल ६६६. ू२३. ४स्र. ॅङ्म५. ्रल्ल पर पब्लिश किया किया जाएगा। इसे ू२३४स्र और ४स्रं२३१ङ्मू’४ु के यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकेगा।